What is Vocabulary? Vocabulary क्या है ?
वोकैबुलरी का सबसे ज़रूरी फायदा ये है कि अपनी बात को ठीक से समझा पाते हैं। मैं कई बार एक उदाहरण देती हूँ। झांकना, देखना, घूरना, टकटकी लगाना, ये सब देखने के तरीके हैं। लेकिन इन सभी में फ़र्क है। थोड़ा थोड़ा, मामूली फ़र्क। लेकिन जैसे जैसे ये फर्क बढ़ता है, वाक्य का अर्थ बदलते जाता है। उसने मुझे देखा, और उसने मुझे घूरा। एक लड़की अगर अपने पिता को जा कर ये वाक्य किसी कहे, तो पिता के response में आने वाला फ़र्क समझाने की मुझे ज़रुरत नहीं है।
सो, ये वोकैबुलरी का पहला फायदा, कि आप की बात सही तरीके से कही, लिखी, और समझी जा सके।
दूसरा फायदा, एक ही शब्द को बार बार रिपीट न करना पड़े।
तीसरा फायदा, आपकी भाषा सुन्दर हो पाए। कई बार बड़े लोग इसे भाषा को बरतने का हुनर भी कहते हैं।
हर शब्द में तीन चीजें होती हैं:
1. वर्तनी / अर्थ - Meaning
2.Parts of speech के हिसाब से उसका वर्गीकरण
3. इसका प्रयोग, नियम आदि - Usage, Rules, Grammar related to it.
अधिकांश शब्दों के पर्यायवाची (synonyms), विलोम (antonyms) शब्द होते हैं।
कुछ शब्दों में homonyms और homophones भी होते हैं।
ऐसी स्थितियाँ भी होती हैं जहाँ हम एक शब्द का प्रयोग अनेक शब्दों के लिए करते हैं।
ये सब वोकैब का हिस्सा है। और फिर बहुत से शब्दों की कहानी भी होती है - उनकी उत्पत्ति, उनमें लगने वाले suffix / prefix आदि।
आपका जितना मन हो, उतनी ज़्यादा, या उतनी कम गहराई में शब्द पढ़ सकते हैं।
#English_with_Anupama
Group Link for the whatsapp group - https://chat.whatsapp.com/C6RoB7rr7SZD5gH3ty8p5C

Comments
Post a Comment