Vocab 6 - Verb / क्रिया

Verb / क्रिया  - इन शब्दों से 3  चीज़ें पता चलती है :

1. किसी का कोई काम करना
2. किसी काम का होना या किया जाना
3. किसी चीज़, व्यक्ति आदि का होना

Verb सामान्यतः auxilliary या helping verbs (सहायक क्रियाओं ) के साथ काम में ली जाती हैं।  सामान्य तौर पर verb की तीन form होती हैं। इसके अतिरिक्त verb की एक -ing फॉर्म भी होती है, जिसे 4th फॉर्म भी कह दिया जाता है।  

अलग अलग tenses (काल), अलग अलग voice (वाच्य) और अलग अलग कर्त्ता तथा कर्म के अनुसार auxilliary और verb की इन चार forms में से एक को जोड़ कर के वाक्य बनाये जाते हैं।  इसे तरह से इस्तेमाल करने के तरीके को verb का conjugation कहा जाता है।  

इसलिए वाक्य बनाने सीखने से पहले, tense और voice सीखने से पहले, यदि verbs के forms सीखें जाएं तो काफी आसानी होती है।  इन फॉर्म्स को बनाने के कई तरीके हैं। सबसे सामान्य और प्रचलित तरीका है फर्स्ट फॉर्म के आगे -ed तथा -ing लगा देना।  जैसे - Observe, observed, observed, -ing  . लेकिन बहुत से उदाहरण ऐसे भी मिलते हैं जहाँ, तीनों शब्द भिन्न होते हैं - जैसे eat, ate, eaten, eating . कई ऐसे उदाहरण भी हैं, जहाँ verb का form बदलने से उसके अर्थ में परिवर्तन आ जाता है।  इसी तरह grammar के नियमों के अनुसार कई शब्दों की -ing forms इस्तेमाल नहीं की जातीं, लेकिन उनकी बात फिर कभी। 

फिलहाल कुछ सामान्य उदाहरण देखेंगे -

1. Balance     संतुलन बनाना     Balanced        Balanced        Balancing
2. Ban        प्रतिबन्ध, रोक लगाना     Banned             Banned            Banning
3. Breathe    साँस लेना        Breathed        Breathed        Breathing
4. Study    पढाई करना        Studied            Studied            Studying
5. Ask        पूछना        Asked            Asked            Asking
6. Walk        पैदल चलना        Walked            Walked            Walking
7. Search    खोजना        Searched        Searched        Searching
8. Talk        बातचीत करना    Talked            Talked            Talking
9. Discover    खोज करना        Discovered        Discovered        Discovering
10. Invent    आविष्कार करना    Invented        Invented        Inventing
11. Read    पढ़ना        Read            Read            Reading
12. Jump    कूदना        Jumped            Jumped            Jumping
13. Practise    अभ्यास करना    Practised        Practised        Practised
14. Agree    सहमत होना        Agreed            Agreed            Agreeing
15. Communicate सम्प्रेषण करना     Communicated        Communicated        Communicating

अब इसी तरह आप दी गयी verbs के अर्थ, और उनके forms बनाएं।  

1    Capture
2    Care
3    Carry
4    Arrest
5    Challenge
6    Change
7    Charge
8    Chase
9    Check
10    Absorb
11    Accept
12    Achieve
13    Acquire
14    Act
15    Answer
16    Apologize
17    Appear
18    Apply
19    Appreciate
20    Approach


आंसर शीट रात में दूँगी।  

#English_With_Anupama

Comments

Popular posts from this blog

Quizzes - 1

इस ग्रुप को अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए कुछ टिप्स

 मैं सिखाते समय क्या एप्रोच लेती हूँ।